Can art bring about any kind of social change?

discussions of social reality have also continued within art. In this context, when I once asked A. Ramachandran whether art could have any kind of impact on society and whether it could bring about change in society, he stated clearly that this was not possible. According to him, social change can come through the media—that is, newspapers and magazines—because their reach extends to a much wider community. Referring to Guernica, he had said that even after it was created, war and violence did not come to an end. One can agree with his view.

painting by Bikash Bhattacharjee. Source: public domin

In fact, social change is a slow process in which the means of mass communication continue to play an active role. In contrast, the scope of art is very limited, including the artist, art dealers, buyers, and art lovers. Among these, artists and art lovers remain preoccupied with their own struggles; therefore, they tend to focus more on change in circumstances, particularly change in their own circumstances. Art dealers and buyers are more concerned with the monetary value of art; only after that do they consider its aesthetic and decorative role.

Painting by Arpana Caur. Source: Arpana Caur

The reach of literature, too, is confined to a limited class. Therefore, it does not seem appropriate to regard art as a vehicle or a cause of any kind of social change.

Guarnica by Picasso. Source: Public domin

क्या कला किसी तरह का सामाजिक परिवर्तन ला सकती है?

अक्सर कला और साहित्य में सामाजिक परिवर्तन की बात कही जाती है, विशेषरूप से साहित्य में, पर कला में भी सामाजिक यथार्थ की चर्चा होती रही है। इस संदर्भ में जब एक बार मैंने ए रामाचंद्रन से पूछा कि क्या कला का समाज पर किसी प्रकार का प्रभाव संभव है और क्या कला समाज में बदलाव ला सकती है तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। उनका कहना था कि सामाजिक परिवर्तन मीडिया से यानी अखबारों और पत्रिकाओं से आ सकता है, क्योंकि उनकी पहुंच व्यापक जन्मदिन समुदाय तक होती है। उन्होंने गुएर्निका का उदाहरण देते हुए कहा था कि उसके बनने के बाद भी युद्ध और हिंसा समाप्त नहीं हुए। उनकी बात से सहमत हुआ जा सकता है। दरअसल सामाजिक परिवर्तन एक धीमी प्रक्रिया है जिसमें जनसंचार के माध्यम लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। इसके विपरीत कला का दायरा बहुत सीमित है जिसमें कलाकार, कला के व्यवसायी, खरीददार और कला प्रेमी शामिल हैं। इनमें से कलाकार और कला प्रेमी अपनी ही समस्याओं से जूझते रहते हैं इसलिए वह स्थिति परिवर्तन पर अधिक ध्यान देते हैं, अपनी स्थिति में परिवर्तन पर, कला के व्यवसायी और खरीददार को कला की क़ीमत वाले पक्ष से अधिक मतलब होता है, उसके बाद वह कला की सौंदर्य और सजावट वाली भूमिका पर विचार करते हैं। साहित्य की पहुंच भी सीमित वर्ग तक होती है। इसलिए कला को किसी तरह के सामाजिक परिवर्तन का वाहक या कारण मानना उचित नहीं लगता।

Painting by Arpita Singh. Source: public deomin

Leave a comment