कलानिधि चंडीगढ़ की वार्षिक प्रदर्शनी

कलानिधि चंडीगढ़ आर्ट फ़ाउंडेशन की वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन शाम गवर्नमेंट म्यूज़ियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर दस-सी, चंडीगढ़ में हुआ। कलानिधि की फाउंडर्स श्रीमती गुरुमीत गोल्डी और श्रीमती भारती वन्दना ने बताया कि इस बार उनके पास 196 आवेदन आये थे जिनमें से ज्यूरी ने 98 कृतियों का चयन किया।
इस प्रदर्शनी में देश विदेश से कुल 79 कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार की ज्यूरी मेंबर्स श्री डी.एस कपूर (जाने माने कलाकार, आर्ट क्रिटिक, डायरेक्टर NID Kurukshetra, former principal of government, College of Art ), श्री कवंल पाल सिंह (Artist/Installation artist) रहे। उन्होंने कहा कि कलाकृतियों को चयन करना और उन में से ही कुछ कलाकारों को अवार्ड देना उनके लिए बहुत ही मुश्किल हो रहा था क्योंकि सभी का काम बहुत प्रभावशाली था। देश के प्रसिद्ध कलाकार प्रेम सिंह जी ने कहा कि “जितना सोसाइटी में आर्ट डिस्प्ले होगा उतना ही अच्छा है। कलानिधि चंडीगढ़ ने ये जो शुरुआत की है ये जल्दी कहीं देखने को नहीं मिलती। यह बहुत अच्छी शुरुआत है और ये इनीशिएट दूर तक जाएगा।“
इस बार चार कैश अवार्ड, सात एक्सिलेंस अवार्ड और चार मैरिट अवार्ड दिए गए जिनमें कैश अवार्ड राजीव सेमवाल (हरियाणा), विवेक शर्मा (चंडीगढ़), चिराग सिंगला (पंजाब ) और यशस्वी (चंडीगढ़ )को दिया गया। एक्सिलेंस अवार्ड श्री श्याम चौधरी, श्रीमती रितुपर्णा दास, श्रीमती दलजीत कौर और श्रीमती अर्चना को दिया गया। मैरिट अवार्ड श्री राहुल धीमान, श्री सुबोध कुमार गिरि और अजय कुमार तनवर को दिया गया।
कलानिधि चंडीगढ़ स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को मंच देने का काम करती है ताकि वो अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से समाज से संवाद स्थापित कर पाएँ। इस प्रदर्शनी में पेंटिंग, मूर्ति कला, मिक्स मीडिया, ड्रॉइंग्स, प्रिंट मेकिंग, फोटोग्रॉफी और विभिन्न आधुनिक एवं पारंपरिक कला रूपों को प्रदर्शित किया गया। इसमें देश-विदेश के कलाकारों के साथ साथ युवा एवं उभरते हुए कलाकारों ने भी हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती अंजना रानी (डायरेक्टर, श्री बी .एल मेहता, कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड) ने किया। गेस्ट आफ़ आनर श्री डी.एस कपूर रहे। इस प्रदर्शनी में कलाकार, कलाप्रेमी, शिक्षाविद् और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। यह आयोजन न केवल कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है बल्कि कलाकारों को अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में कला के महत्व को उजागर करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी प्रेरित करते हैं।


Leave a comment