Art News India

A magazine covering art, culture, and events.

अनामिका की कला
A man and a woman posing for a selfie inside an art gallery, with abstract paintings displayed on the walls in the background.

अनामिका की कला प्रदर्शनी रूटेड टूगेदर इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के कमलादेवी ब्लॉक की गैलरी में चल रही है। 5 मई से शुरु हुई यह प्रदर्शनी 19 मई तक देखी जा सकती है। टेरेन आर्ट (Terrain art)  की मेधना मित्रा (Meghna mitra)  ने इसे क्यूरेट किया है।

An abstract painting featuring a gradient of green hues with vertical streaks and colorful dots and shapes scattered throughout.

अनामिका के काम पिछले कई साल से देखता रहा हूँ। उनकी रुचि अमूर्तन में है जिसमें अब न्यूनतम कला को समाहित करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग तरह की कला भाषा बनानी शुरु कर दी है। इस प्रदर्शनी में उनके कुछ पिछले सालों के काम के साथ ही एकदम नये काम भी शामिल हैं जो उनकी कला के विकास को दर्शाते हैं। इस प्रदर्शनी के कामों को उन्होंने जीवन और रूप की खोज कहा है, हालांकि उनकी रचनाओं में दोनों ही उस तरह से सामने नहीं आते हैं, जैसा हम आकृतिमूलक कामों में, या ज्यामितीय अमूर्तन में देखने के अभ्यस्त रहे हैं।

A collection of six circular artworks arranged in a hexagonal pattern on a wall, featuring vibrant colors and abstract designs, including blue, red, yellow, and green hues.

इन रचनाओं में टैक्सचर और रंगों की परतों की उपस्थिति के बीच कुछ गोल और कुछ अज्ञात रूप हमें दिखाई देते हैं तो कहीं-कहीं मछली और पक्षी के आभासी रूप भी हैं, और कहीं वह मानवीय रूपों का आभास भी देते हैं। इन रूपों को वह कैनवास पर इस तरह से रचती हैं, जैसे अंतरीक्ष में या समुद्र की गहराई में जीवन की हलचल को खोज रही हैं।

Abstract artwork featuring a dark background with scattered colorful shapes and dots in turquoise, white, and other colors.

अनामिका के चित्रों को देखें तो उनमें ज्यादातर में गतिशीलता है, जीवन की गतिशीलता। इसीलिए उनके कैनवास पर हमेशा कुछ घटित होता दिखाई देता है। उनकी रंग योजना इसमें उनकी मदद करती है। ज्यादातर वह हरे, लाल और नीले रंग का प्रयोग करती हैं जिनके मिश्रण से वह नई रंगतों की खोज करती हैं।

Abstract artwork featuring two triangular shapes and a vertical element on a dark green background.

यह खोज उन्हें जीवन के शांत और स्थिर पक्ष तक ले जाता है, जो हलचल के बाद भी स्थिरता, और इसी बहाने होने की प्रमाणिकता की खोज करता है। इस होने में इस बात का अत्यधिक महत्व है कि इस सृष्टि में जो भी जैविक उपस्थिति है वह एकसाथ जड़ जमाए हुए हैं जो उन्हें स्थिर और संयुक्त करता है। जल के साथ जीव और प्रकृति के साथ जीव के अस्तित्व का आधार संयुक्त भाव है जो इन रचनाओं में देखा जा सकता है। प्रदर्शनी में अनामिका ने अपनी छापा कला के कुछ काम भी शामिल किये हैं, जो उनकी कलात्मक खोज का एक अलग आयाम हैं।

Please like, comment and subscribe

An abstract painting featuring a textured background in various shades of green, with hints of fish shapes and other organic forms subtly integrated into the composition.
A detailed black and white sketch of an elderly man wearing a cap and a collared jacket, smiling softly.

लेखकः डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज, Mob. 9871699401

Leave a Reply

Discover more from Art News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading